फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मेले में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, मची भगदड़

मेले में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, मची भगदड़

Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
मेले में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, मची भगदड़
अहरौला। स्थानीय बाजार के चांदनी चौक पर लगे मेले में मंगलवार की शाम भोगइचा और पकड़ी गांव के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ। इस प्रकार की घटना होने से भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस किसी तरह से मामले को शांत कर पाई। इस घटना के लिए लोग पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बता दें कि भोगइचा गांव में रामलीला चल रही थी। चार दिन पूर्व शृंगार रूम में पकड़ी गांव के कुछ युवकों के प्रवेश करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। आलम यह रहा कि मेला में इस बार ना तो राम रावण की लड़ाई हुई, ना ही गांव का कोई संभ्रांत रावण दहन के लिए ही पहुंचा। एसओ अहरौला स्वयं पहुंचे और रावण का पुतला दहन किया। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही का परिणाम रहा कि मंगलवार को चांदनी चौक पर लगने वाले मेला में भोगईचा और पकड़ी गांव के लड़कों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर एक दूसरे पर पथराव किया गया। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोट लगने से घायल हो गए। हालांकि कोई अस्पताल में नहीं भर्ती है। घटना की वजह से मेला में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। उधर इस घटना के लिए क्षेत्रीय लोगों ने अहरौला पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि इस मामले में किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश एसओ अहरौला को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed