{"_id":"5b82edfe42c7924651654d96","slug":"81535307262-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट अटल वन में पौधों को बांधी गई राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट अटल वन में पौधों को बांधी गई राखियां
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश में चल रहे तमसा सफाई और पौधरोपण अभियान के 85 वें दिन राजघाट अटल वन में लगाये गये पौधो को राखियां बांधी गई। बहनों ने पहले अपने लगाये पौधो को राखियां बांधने के बाद घर पहुंच कर भाईयों को राखियां बांधी।
प्रदूषित हो चुके वातावरण को ठीक करने के उद्देश्य को लेकर जिले के सामाजिक संगठन लगातार जुटे हुए है। रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर भी तमसा अभियान से जुड़े लोगों का हुजुम राजघाट स्थित अटल वन पहुंचा। यहां अभियान से जुड़ी महिलाओं ने पहले खुद के लगाये पौधों को राखियां बांध कर उनके लंबी उम्र की कामना किया। महिलाओं ने कहा कि यह पौधे जीवित रहेंगे तभी मानव जीवन और हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में रह सकेंगे। ये बहनें आने वाली सभी पीढ़ियों के सांसों के लिए जीवन के लिए लगातार, अनवरत पौधरोपण कर रही हैं। जिस तरह से अपने भाइयों के जीवन को दीर्घायु होने की मंगल कामना करती है, उसी तरह से सामूहिक रुप से तमसा अभियान परिवार की सभी बहनें एक साथ सामूहिक रूप से अपने हाथों से लगाए हुए पौधों को रक्षाबंधन बांधकर दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर महिला मंडल की पूनम सिंह, एमबी सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद चित्रांश, अर्चना बरनवाल, गीता सिंह, नंद कुमार बरनवाल, तेज बहादुर सिंह, अमित जायसवाल, डॉ. इंदु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, ध्रुव श्रीवास्तव, तनु श्रीवास्तव, जेपी सिंह, नित्यानंद मिश्रा, शैलेश कुमार, डॉ. प्रज्ञा, रूद्र प्रताप, बाबा गोपाल दास जी, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया आदि मौजूद रहे।