{"_id":"5ab2a11e4f1c1bb7758b6b81","slug":"81521656094-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद भी नहीं जमा हो रहा करोड़ो का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद भी नहीं जमा हो रहा करोड़ो का बकाया
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिजली के बकाया बिल को जमा कराने को लेकर शासन सख्त है। उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी विभाग ने नोटिस भेज कर भुगतान करने और न करने पर लाइट काटने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कान पर अब तक जूं नहीं रेंग रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग पर बिजली विभाग का 1.07 करोड, माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 20.70 लाख और स्वास्थ्य विभाग पर 1.90 करोड़ रुपये बाकी है। बिजली विभाग की नोटिस पर ज्यादतर विभागों ने बिजली का भुगतान कर दिया है। अधिशासी अभियंता वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा बिजली विभाग का सबसे बड़ा बकायेदार है। जिला महिला अस्पताल पर ही 60 लाख का बकाया है। मंडलीय अस्पताल पर भी 40 लाख से अधिक की देनदारी है। सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यालयों के बिजली बकाये को जोड़ दिया जाये तो यह दो करोड़ से ऊपर पहुंच जायेगा। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने भी काफी दिनों से बिल का भुगतान नहीं किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की बात की जाए तो डीआईओएस कार्यालय का जहां भुगतान हो चुका है तो वहीं इसके अंतर्गत आने वाले ऐडेड स्कूल बिल भुगतान में आनाकानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही इन बड़े बकायेदारों को पुन: चेतावनी जारी करने के साथ ही लाइन काटने की कवायद शुरू करेगी।
मुबारकपुर कस्बे में चलाया गया चेकिंग अभियान
मुबारकपुर। विद्युत बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग द्वारा बुधवार को मुबाकरपुर कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े बकाएदार 20 घरों की बिजली काटी गई और नौ लाख 85 हजार रुपये बकाए की वसूली गई।
विज्ञापन
मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को कैंप का आयोजन करने के साथ ही कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। कैंप के दौरान विभाग ने नौ लाख 85 हजार रूपये की वसूली किया और 40 लोगों का कनेक्शन विच्छेदित करने के साथ ही 150 लोगों की बिल सुधार कर जमा कराया गया। विभाग की इस कार्रवाई से विद्युत बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि जनता कि सहुलियत के लिए हर बुधवार को उपकेंद्र पर कैंप की व्यवस्था की गई है ताकि जनता अपनी मुलभूत सुविधा बिजली कि बिलों में यदि किसी प्रकार समस्या हो तो कैंप में उसे दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बिजली का दुरूपयोग न करें और अनावश्यक बल्बों को जलने न दें विशेष रूप से एलईडी बल्बों का ही उपयोग करें। बिजली की बचत कर राष्ट्रहित में सहयोग करें। इस अवसर पर एसडीओ विजय यादव, जेई राजू कुमार, यादवेंद्र राय, बजरंग सिंह, आशिष सिंह बाबू, राम प्रकाश बाबू, विक्रम सिंह, चंद्रकेश यादव आदि उपस्थित थे।
- अंबुज राय