{"_id":"5ab14dad4f1c1bb6758b66ee","slug":"81521569197-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर फागिंग और घरों में मच्छरों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर फागिंग और घरों में मच्छरों का प्रकोप
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगरपालिका प्रशासन लोगों को बेहतर सुविधा देने का दावा तो करता है लेकिन शहर की जाम नालियां और मच्छरों का प्रकोप उसकी कार्यशैली को दर्शाता है। नगर पालिका द्वारा चार्ट के हिसाब से फागिंग कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन यह फागिंग कहां हो रही है इसका पता नहीं। अगर हो भी रही है तो सिर्फ सड़कों पर जिसका फायदा घरों में रहने वाले लोगों को नहीं मिल रहा है।
नगर में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोगों का शाम होने के बाद घरों में रहना दूभर हो गया है। मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा है कि शाम होते ही लोगों को घर में मच्छरों से बचाव के उपाय करने पड़ रहे हैं। हालांकि नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र के बड़े नालों की साफ-सफाई तो कराई जा रही है लेकिन छोटी नालियों की तरफ उसका कोई ध्यान नहीं है। खुली नालियों के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नगरपालिका प्रशासन का दावा है कि चार्ट बनाकर शिड्यूल के हिसाब से मुहल्लावार फागिंग कराई जा रही है। लेकिन फागिंग कहां हो रही है। यह कोई नहीं जानता। जो फागिंग हो रही है वह भी सड़कों पर। गलियों में फागिंग की मशीन पहुंच रही है। जिसके कारण सड़कों के किनारे बने लोगों को थोड़ी राहत तो मिल रही है लेकिन मुख्य मार्ग के पीछे बने मकानों में मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
कटरा मुहल्ला निवासी अरूण सिंह ने बताया कि अभी तक हमारे मुहल्ले में नगरपालिका की ओर से कोई फागिंग नहीं कराई गई है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। आराजीबाग मुहल्ला निवासी अमित राय ने बताया कि फागिंग हुई कि नहीं इसका पता नहीं लेकिन मुहल्ले के मुख्य मार्ग स्टेडियम सटे दक्षिणी छोर पर बना नाला जाम है जिससे नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है।
विज्ञापन
फागिंग के लिए हर मुहल्ले का एक दिन निर्धारित किया गया है। इसके लिए बकायदा चार्ट बनाया गया है। उसी चार्ट के मुताबिक फागिंग कराई जा रही है। अभी जिन मुहल्लों में नहीं हुई है उन मुहल्लों में भी जल्द फागिंग करा दी जाएगी।
प्रशांत कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।