{"_id":"5a91ac6f4f1c1bdd0b8b5c27","slug":"81519496303-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करने के साथ निशुल्क दवा वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करने के साथ निशुल्क दवा वितरित
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। पवई विकास खंड के बहरामपुर ग्राम पंचायत में शनिवार को बीएफ केंद्र सुम्हाडीह चकिया द्वारा किसान जागरूकता और निशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नेशनल डेयरी डेवलपमेंट प्लान वन के तहत पशुओं के रख-रखाव और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पांडेय और डा. शिल्पी ने कहा कि प्लान वन के तहत 31 संचालित केंद्रों में 18 को चयनित कर शिविर के माध्यम से पशुपालकों को प्रगतिशील बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह संस्था 1987 से जिले में पर्यावरण और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। जिसके माध्यम से किसान और पशुपालक आज अच्छी नस्ल के पशुओं से अधिक मात्रा में दुग्ध उत्पादन कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान पशुपालकों में पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर डा. शिव सागर चौरसिया, शुभम सिंह, प्रदीप कुमार यादव, रमेश यादव, शैलेष, अबूशाद, गुड्डू, कुरैशी आदि उपस्थित थे। संचालन डा. शुभम सिंह ने किया। ब्यूरो