{"_id":"5a6cc3744f1c1b410b8b5571","slug":"81517077364-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु को पुलिस ने उठाया तो ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु को पुलिस ने उठाया तो ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के तरकुलहा व निजामपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आत्मदाह की चेतावनी देने वाले साधु राधे मोहन दास को गुरुवार की रात पुलिस ने उठा लिया। पुलिस द्वारा उठाए जाने की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और घेराव कर साधु को छोड़े जाने की मांग करने लगे। बाद में जिलाधिकारी से मिले आश्वासन पर साधु ने जब आत्मदाह का निर्णय स्थगित कर दिया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
साधु का आरोप है कि तरकुलहा व निजामपुर गांव के ग्राम समाज की 32 एकड़ भूमि पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम कब्जा कर रखे है। जिसकी शिकायत तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक से किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिनों पूर्व साधु ने पुन: जिलाधिकारी को पत्रक देकर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही उसने पत्रक में चेतावनी दिया कि यदि 25 जनवरी तक अवैध कब्जा हटवाने की कवायद नहीं की गई तो वह 26 जनवरी की सुबह आत्मदाह कर लेगा। चेतावनी को देखते हुए अहरौला थाना पुलिस ने गुरुवार की रात ही साधु को उसके आवास से उठा लिया। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो शुक्रवार को ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और साधु को छोड़े जाने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। एसओ ने साधु की जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से बात कराई। जिलाधिकारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के पश्चात साधु ने आत्मदाह के निर्णय को स्थगित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने साधु को छोड़ दिया। थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, महाजन, रामअचल, संतलाल, विजय प्रताप, सर्वेश यादव, राजधारी, माला देवी, अनीता देवी, विद्या, ुंमन देवी आदि शामिल रहे।