फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सामुदायिक मिलन केंद्र खाली कराने के लिए कोतवाली को पत्र

सामुदायिक मिलन केंद्र खाली कराने के लिए कोतवाली को पत्र

Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक मिलन केंद्र खाली कराने के लिए कोतवाली को पत्र
सगड़ी। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर ईओ ने कोतवाली पुलिस को सामुदायिक मिलन केंद्र खाली करने को पत्र भेजा है। लगभग 12 वर्षों से सामुदायिक मिलन केंद्र पर पुलिस ने अपनी बैरक बनाई हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जीयनपुर में सामुदायिक मिलन केंद्र पर पुलिस द्वारा अतिक्रमण कर बैरक बना लेने पर तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। लगभग दो साल बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने जीयनपुर कोतवाली को पत्र लिखकर सामुदायिक मिलन केंद्र खाली करने को कहा है। समुंदपुर में किराए के भवन में चल रहे राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को अब सरकारी भवन या आवास में स्थानांतरित कर संचालित करने के भी निर्देश मिले हैं। सामुदायिक मिलन केंद्र को खाली करा यहां 15 शैय्या का अस्पताल संचालित किया जाना है। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे नाली के ऊपर पटिया डालकर अतिक्रमण करने वालों और पोखरों आदि पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस भी जारी करने की तैयारी है। वही नगर में सुविधाओं के विकास, शौचालय, खेल मैदान, रैन बसेरा आदि के लिए जमीन चिह्नत की जा रही है। अधिशासी अभियंता लोनिवि को भी पत्र जारी कर जीयनपुर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के लिए आग्रह किया गया है। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार और नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि नगर में जन सुविधाओं को विकसित करने के उद्देश्य से नक्शे आदि का आंकलन किया जा रहा है। जहां तक अतिक्रमण का सवाल है तो पुलिस को भी सामुदायिक मिलन केंद्र खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed