{"_id":"5a3411574f1c1b4e718b9520","slug":"81513361751-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंसे शिक्षकों ने बीएसए से मांगी एसआईटी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंसे शिक्षकों ने बीएसए से मांगी एसआईटी की सूची
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आगरा विवि से वर्ष 2004-05 में जारी फर्जी डिग्री मामले में एडी बेसिक की जांच रिपोर्ट पर जनपद के 12 शिक्षकों को नोटिस जारी होने से हड़कंप की स्थिति जारी है। एसआईटी की ओर से जारी फर्जी और टैंपर्ड सूची में नाम न होने के बाद भी जांच रिपोर्ट में फर्जी बताने और कारण बताओ नेटिस जारी होने के बाद फंसे शिक्षक शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मांग की कि उन्हें एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची उपलब्ध कराई जाए। जिसमें 3517 की फेक सूची में उनका नाम अकिंत है। साथ ही एडी बेसिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धन उगाही के लिए गलत रिपोर्ट तैयार की गई है।
एडी बेसिक की जांच रिपोर्ट में आगरा विवि से 2004-05 में बीएड की डिग्री पर मंडल में नौकरी करने वाले 29 शिक्षक कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद मारे-मारे फिर रहे हैं। शुक्रवार को कई शिक्षक प्रभारी बीएसए से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। नहीं मिलने पर बीएसए कार्या में ज्ञापन सौंपा। शिकायती पत्र में एडी बेसिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धन उगाही के लिए गलत रिपोर्ट तैयार की गई है। उनकी मंशा शिक्षकों फांसने की थी। उन्होंने कहा कि यदि वो 3517 की फर्जी डिग्री की सूची में शामिल हैं तो उन्हें एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची उपलब्ध कराई जाए, जिसमें 3517 की फेक सूची में उनका नाम अंकित है। ताकि वो कारण बताओ नोटिस का जवाब दे सकें। शिकायत की कापी जिलाधिकारी, कमिश्नर, बेसिक शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। शिकायत करने वालों में फतेह बहादुल, समेर बहादुर और कई अन्य शिक्षक शामिल थे।