फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई

मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई

Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई
सरायमीर/मेजवां। सरायमीर इलाके में स्थापित लगभग एक दर्जन से अधिक मां दुर्गा की प्रतिमाओं विसर्जन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजुषा में किया गया। इस दौरान लगे मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ कस्बे में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन विधि-विधान से किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पूजन के बाद पूरे कस्बे में घुमाया गया। विसर्जन जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए फूलपुर गया। शनिचर बाजार से पहुंचने पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान अबीर और गुलाल से नगर की सड़कें रंग गईं। देवी के दर्शन को लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मां को नम आंखों से विदाई दी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लखनऊ-बलिया मार्ग के माहुल तिराहा पर प्रतिमा के पहुंचने पर जाम की स्थिति हो गई थी। पौराणिक स्थल दुर्वासा स्थित तमसा-मंजुषा नदी में सभी प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। फूलपुर कस्बा में सुरक्षा की दृष्टि से सरायमीर और फूलपुर की पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी।
विज्ञापन


भरत और श्रीराम का मिलन देख छलकीं आंखें
सरायमीर। श्रीराम लीला समिति सरायमीर की ओर से कस्बा के मुख्य चौक पर बुधवार की रात भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम और भरत जी के मिलन को देख लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत मिलाप देखने के लिए कस्बा के मुख्य चौक पर रात आठ बजे लोगों की भारी भीड़ थी। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद भरत मिलाप करने के लिए श्रीराम-लक्ष्मण नई बाजार ठाकुर द्वारा से रथ पर सवार होकर पुलिस बूथ, रोडवेज, मवेशी खाना तिराहा होते हुए महाजनी टोला के रास्ते चौक पहुंचे। जहां पहले से ही भरत-शत्रुघ्न मौजूद थे। दोनों भाइयों का मिलन देखकर आंखें नम हो गई। श्रीराम ने भरत को माला पहना गले लगा लिया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की। अंत में श्रीरामलीला समिति के प्रबंधक राजेश यादव और अध्यक्ष कृष्णकांत सेठ ने सभी प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामेश्वर बरनवाल, लालबहादुर सेठ, मनीष चौरसिया, अखिलेश जायसवाल, अमृत लाल, अमरनाथ सेठ, राजनारायण गौड़, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed