फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद से मुक्त करें

देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद से मुक्त करें

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद से मुक्त करें
आजमगढ़। राष्ट्रीय प्रभारी विधि प्रकोष्ठ चारु प्रज्ञा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे है हम युवाओं को उनके इस कार्य में सहयोग प्रदान करना है। हम संकल्प लें कि हम देश को भ्रष्टाचार से मुक्त रखेंगे, देश को आतंकवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद से मुख्त रखेंगे। हम भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेतें हैं।
विज्ञापन

चारु प्रज्ञा ने उक्त बातें शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नेहरु हाल के सभागार में संकल्प से सिद्धि युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय सहप्रभारी कालेज आउटरीच कमेटी भाजयुमों पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी, योगी के भागीरथ प्रयास से विकास रुपी गंगा देश में बह रही है। देश को आजादी दिलाने में युवाओं ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है, हम युवाओं आगे आकर देश के प्रगति के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम को महामंत्री ब्रजेश यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजयुमों के जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र मोनू ने और संचालन वरुण राय ने किया। इस अवसर पर रविशंकर तिवारी, इंदिरा जायसवाल, विनय प्रकाश गुप्त, मनीष सिंह, रानू प्रताप राणा, शशांक पांडे, सुरेंद्र सिंह, मृगांग शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह, निखिल राम, दुर्गेश, उस्मान हसन, जावेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed