फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   %गणपति बप्पा मोरया% के जयकारे से गूंजा जिला

%गणपति बप्पा मोरया% के जयकारे से गूंजा जिला

Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
%गणपति बप्पा मोरया% के जयकारे से गूंजा जिला
आजमगढ़। गणेश उत्सव पर शनिवार को नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित श्रीगणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। इसके बाद शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। वहीं नगर के दामोदर कटरा में श्रीगणेश के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में श्रीगणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाया गया। घरों में लोगों ने भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह गणेश जी का भव्य श्रृंगार किया। इस दौरान पूजन-अर्चन को सुबह से मंदिर में भीड़ लगी रही। शाम को हवन-पूजन के बाद देर रात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। उधर नगर के दामोदर कटरा में विधि-विधान से श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और लग रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शाम को पंडाल में गणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सरायमीर संवाददाता के अनुसार कस्बा में श्रीगणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा।
विज्ञापन

वही फूलपुर में दो स्थानों पर देर शाम गणेश प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हुआ। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से नगर गूंज उठा। आयाजको द्वारा शनिवार को बाजार और पुरानी मिर्चामंडी में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन-पूजन को लोगों का तांता लगा रहा। पंडाल को बिजली के झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed