{"_id":"5966679a4f1c1b45048b4730","slug":"81499883418-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी न्यायालय में मनाया गया ईद मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी न्यायालय में मनाया गया ईद मिलन समारोह
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़(ब्यूरो)। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की ओर से संघ भवन परिसर में बुधवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सैयद आफताब रिजवी समेत सभी न्यायधीश शामिल रहे और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवई का लुत्फ उठाया।
संघ भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने अधिवक्ताओं और बार के पदाधिकारियों की तरह से स्वागत किया और उपस्थित जनसमूह को ईद की बधाई देते हुए सेवई खिलाई। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें अपर जिला जज सर्वेश चंद्र पांडेय, अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार सिंह, एसीजेएम कोर्ट नंबर 12 अवधेश कुमार सिंह यादव ने भी प्रस्तुति दी। जिस पर अधिवक्ता झूमने पर मजबूर हो गए। इसके अलवा अन्य आए गायक कलाकारों में प्रदीप तिवारी, अधिवक्ता शरद तिवारी, तुषार सिंह, अनिल चर्तुवेदी समेत महुआ चैनल के गायक कलाकार सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी गायिकी से लोगों का मन मोह लिया।