फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्पताल के संचालन के लिए प्रदर्शन

अस्पताल के संचालन के लिए प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के संचालन के लिए प्रदर्शन
अहरौला(आजमगढ़)। ब्लॉक के कुशमहरा में लगभग एक करोड़ की लागत से बने अस्पताल का संचालन न होने से आस-पास के आधा दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग का पत्र भेजा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

कुशमहरा में लगभग एक करोड़ की लागत से बने अस्पताल का संचालन न होने के विरोध में शुक्रवार को लक्ष्मी चौबे और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व कुशमहरा, सीरपट्टी, आलौवा, बिलारी, चांदपुर, बसही, भकुही, खादारामपुर के लगभग दो दर्जन दो दर्जन ग्रामीण अस्पताल परिसर पहुंचे और अस्पताल को चालू कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की । ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2007 में लगभग एक करोड़ की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का प्रस्ताव तत्कालीन सरकार को भेजा गया। स्वीकृत होने पर वर्ष 2008 में इसका निर्माण शुरू हुआ। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम वाराणसी को मिली। आधे-अधूरे अस्पताल में वर्ष 2009 में डा. अजय कुुमार जैशल को तैनात किया गया। लेकिन बाद में डा. जैशल को अहरौला सीएचसी से अटैच कर दिया गया। तब से अस्पताल में निर्माण शुरू नहीं हुआ और न ही किसी की तैनाती हुई। उक्त अस्पताल के बंद रहने से लोगों को 13 किमी दूर अहरौला इलाज के लिए लोगों को जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय, ओमकार पांडेय, पारस चौबे, प्रेम यादव, ओमप्रकाश तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, रामपलट राजभर, अनुज, संजय पांडेय, बंटी प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed