फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   8 new village head elected after election

चुनाव के बाद आठ गांवों को मिले नए प्रधान

Sun, 25 Feb 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
8 new village head elected after election
पल्हना के नव निर्वाचित प्रधान अर्जुन राजभर। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में रिक्त चल रहे आठ ग्राम प्रधान पदों और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 22 फरवरी को हुए मतदान के बाद शनिवार को संबंधित विकास खंडों में मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। मतगणना की समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के साथ प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन


निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर विकास खंड के मधुरामपुर ग्राम प्रधान पद की मतगणना में विजय लक्ष्मी को 357 और अरूण को 190 मत प्राप्त हुए। मतगणना में 18 मत अवैध मिले। विजय लक्ष्मी को विजेता घोषित किया गया। पल्हनी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की कोठरा ग्राम प्रधान पद के लिए सुनीता को 842 और उर्मिला केे 221 मत प्राप्त हुए। जबकि 35 मत अवैध पाए गए। सुनीता को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर विकास खंड की बैंसाडीह ग्राम प्रधान सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें रामबृज को 408, शारदा देवी को 290, लालचंद को 54 और अशोक को 18 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रामबृज को विजयी घोषित किया गया। पवई प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के खंडौरा ग्राम प्रधान पद के लिए छब्बी देवी को 474 और उषा देवी को 359 मत प्राप्त हुए। छब्बी देवी को विजेता घोषित किया गया। पवई विकास खंड के ही गोधना ग्राम प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मुसलेहा को 1375, कुसुम को 357, कृपाली को 11 और शबाफजही को 2 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मुसलेहा को विजयी घोषित किया गया। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज विकास खंड के हेंगाईपुर ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अजीजुर्रहमान को 516 ओर अबरार को 202 मत प्राप्त हुए। जिसमें अजीजुर्रहमान को विजयी घोषित किया गया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुुसार विकास खंड के रवनियां ग्राम प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे।

जिसमें गीता को 485, अनीता को 415 और राधा को 22 मत प्राप्त हुए। गीता को विजयी घोषित किया गया। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ईस्माइलपुर भरथीपुर ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अर्जुन राजभर को 401, अनिल को 381, अलगू को 336, रामानुज को 185 और राजेश को 142 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अर्जुन राजभर को विजेता घोषित किया गया।


चंद्रावती और ललिता बनी बीडीसी सदस्य
पल्हना प्रतिनिधि के अनुुसार महादेवपारा क्षेत्र पंचायत सीट के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें चंद्रावती को 404 और सुभाष को 299 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद चंद्रावती को विजयी घोषित किया गया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की लारपुर बक्शू क्षेत्र पंचायत सीट के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें ललिता को 712 और सुमन को 194 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार ललिता को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed