{"_id":"6685a7c7168eb04e79088ac4","slug":"739-mm-rain-in-two-days-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117415-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो दिनों में 73.9 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो दिनों में 73.9 मिमी बारिश
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बुधवार की सुबह शुरू हुई बारिश कभी धीमी तो कभी तेज गति से पूरे दिन जारी रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले चाैबीस घंटे में जिले में 6.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार दो दिनों में कुल 73.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए बीएसए राजीव पाठक ने कक्षा आठ तक के विद्यालय 6 जुलाई तक के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।
मंगलवार को 3.17 मिमी बारिश हुई थी। बुधवार की सुबह से ही आसमान से बूंदें टपकनी शुरू हो गईं। दोपहर के दो बजे से बारिश तेज हो गई। मंगलवार के मुकाबले तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बुधवार को 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा। बारिश ने नगरपालिका के नाला सफाई के दावों की भी पोल खोल दी। सड़कों की पटरी और जगह-जगह जलभराव ने आवागमन में मुश्किलें खड़ी कर दीं। नगर के एसकेपी इंटर काॅलेज के सामने, बदरका ईदगाह, गांधी प्रतिमा, रैदोपुर आदि जगहों पर जलजमाव देखने को मिला। आपदा विशेषज्ञ डाॅ. चंदन कुमार ने बताया कि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने जनपद में तीन दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आजमगढ़। बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। नगर के आराजीबाग आंशिक, अशोका नगर कालोनी में रात दो बजे से ही बिजली गुल रही। अशोक नगर में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से यह समस्या हुई। रात का समय था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। क्योंकि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय बिजली चालू थी। रात के समय ही लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लेकर लाइनमैन तक फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया।
विज्ञापन
रानी की सराय। जनपद में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान जहां एक तरफ धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर से जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है वह उसकी रोपाई के कार्य में जुट गए हैं। इसके साथ ही बहुत से किसान दलहन और तिलहन फसलों की बोआई का कार्य करने की तैयारी में हैं।
रानी की सराय। कस्बे में नालों की सफाई न होने के चलते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर जगह-जगह पानी लग गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नाले का कूड़ा सड़क पर बिखर गया है।
आजमगढ़-वाराणसी हाईवे कस्बे से होकर गुजरा है। उस पर दोनों तरफ सड़क पर पानी भर गया है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल, साइकिल और बाइक वालों को हो रही है। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर जमा पानी लोगों के ऊपर जा रहा है। इससे कपड़े गंदे हो जा रहे हैं। कस्बे के अजय सिंह, राजीव, विजय, रुद्र प्रताप सिंह आदि ने कहा कि बारिश के बाद नाले का कचरा सड़क पर बह रहा है। यदि बारिश से पहले नालों की सफाई करा दी गई होती तो यह समस्या नहीं होती। लोगों ने जल्द से जल्द नालों के सफाई की मांग की है।