{"_id":"5c951f0dbdec2213ef2d208d","slug":"71553276685-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पोलिंग बूथों को बदलने की आयोग ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पोलिंग बूथों को बदलने की आयोग ने दी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जिला प्रशासन को पांच बूथों को बदलने की अनुमति निर्वाचन आयोग से मिल गई है। इन बूथों को हाइवे निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया था। इसमें तीन बूथ फूलपुर-पवई विधानसभा और दो बूथ अतरौलिया विधानसभा में हैं।
पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 203 और 204 जो प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में लगाए जाते थे, इनको हाइवे निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया था। इस वजह से यहां मतदान कराना संभव नहीं था। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने इन बूथों को जूनियर हाईस्कूल निजामपुर में स्थानांतरित करने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी थी। वहीं 219 प्राथमिक विद्यालय खानपुर चंदू को भी स्थानांतरित कर पंचायत भवन खानपुर चंदू में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। इस पर चुनाव आयोग ने अपनी संस्तुति दे दी। वहीं इसके पूर्व भी अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में दो बूथ 262 को साधन समिति जफरा मऊ से प्राथमिक विद्यालय जफरामऊ और 263 को साधन सहकारी समिति जफरामऊ से प्राथमिक विद्यालय जफरामऊ में स्थानांतरित किया जा चुका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि इन बूथों को स्थानांतरित करने के लिए आयोग से अनुमति मांगी गई थी जो मिल गई है।