{"_id":"5c5724b6bdec2273771f2df0","slug":"71549214902-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.88 लाख किसानों को मिलेगा फायदा, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.88 लाख किसानों को मिलेगा फायदा, कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बजट में केंद्र सरकार की ओर से की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जनगणना-2011 के आधार पर लघु एवं सीमांत किसानों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग की माने तो लगभग 5.88 लाख किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। फिलहाल शासन के निर्देश पर 20 फरवरी कर इन किसानों के खाते में पहली किस्त में दो हजार रुपये भेजने की तैयारी है।
केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट-2019 लघु और सीमांत किसानों को निश्चित आय सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई थी। योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये की प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराते हुए धनराशि उनके खाते में भेजने की बात कही गई थी। ये धनराशि प्रत्येक चार माह पर तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जानी है। शासन के निर्देश पर दिसंबर 2018 से मार्च 2019 की पहली किस्त के रूप में किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि 20 फरवरी तक पहली किस्त की धनराशि जारी करने की योजना है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद जनगणना-2011 के अनुसार कुल 6.06 लाख किसान परिवार हैं। इसमें 537658 किसान सीमांत है। इसके पास एक हेक्टेयर से कम खेत है। वहीं, लगभग 50899 किसान लघु किसान का श्रेणी में आते हैं। इनके पास एक हेक्टेयर से ज्यादा और दो हेक्टेयर तक खेत हैं। योजना के तहत लगभग 588557 किसानों को लाभ मिलेगा। ये कुल किसानों का 86 फीसदी हिस्सा है। योजना का लाभ पाने के लिए एक फरवरी-2019 तक किसानों का नाम भू-स्वामी के रूप में राजस्व रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक ही किसान परिवार माना जाएगा। इन किसानों का सर्वे कराकर इनका नाम और आवश्यक रिकार्ड पोर्टल पर फीड कराया जाएगा। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर सभी मुख्य राजस्व अधिकारी, सीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, सभी एसडीएम की बैठक लेकर इस बारे में निर्देशित किया। बताया कि फीडिंग के बाद लेखपालों से इसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। धनराशि सीधे केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
000
आंकड़े
1-सीमांत किसान--एक हेक्टेयर से कम--537658
2-लघु किसान- एक से ज्यादा और दो हेक्टेयर तक--50899
3-6.06 लाखजनपद में कुल किसान
4-86 फीसदी किसानों को मिलेगा योजना का फायदा
00000
तीन किस्तों में मिलनी है किसानों को धनराशि
बजट-2019 में केंद्र सरकार की ओर से की गई लघु और सीमांत किसानों को निश्चित आय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी जनपदों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत दो हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटी जोत वाले किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध करानी है। सहायता प्रत्येक चार माह पर 2,000 रुपये तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे केंद्र सरकार से हस्तांतरित की जाएगी। योजना को दिसंबर 2018 से लागू करने की बात कही गई थी। दिसंबर से मार्च तक पहली किस्त दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
00000
किसानों से की गई अपील
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने किसानों से अपील की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेने के लिए सभी किसान अपना खाता खोल लें। जिन किसानों के पास खाते हैं वो उसे सक्रिय कर लें। इसके साथ ही जिन किसानों के आधार अभी तक नहीं बन पाए हैं वो अपने आधार कार्ड भी बनवा लें। लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि कैंप लगाकर किसानों के खाते खोले जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को समय पर योजना का लाभ दिलाया जा सके।