{"_id":"5c55e5eebdec224bd41e2272","slug":"71549133294-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षी, जीव-जंतु, जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षी, जीव-जंतु, जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड संरक्षण दिवस पर शनिवार को बड़ेला ताल पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित फेस्टिवल का शुभारंभ भाजपा सांसद नीलम सोनकर, ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने किया। यहां बच्चों को फिल्म दिखाकर पक्षी, जीव जंतु, जल संरक्षण, ताल का सर्वेक्षण, सुंदरीकरण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के बीच स्केचिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई।
इस मौके पर सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि हमें जल के साथ ही जीव जंतुओं का संरक्षण करना होगा। पक्षियों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। नगर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ेला ताल व नदियों के साथ उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाने के साथ लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। डीएफओ सुधीर कुमार ने बताया कि पक्षियों का प्राकृतिक वास वेटलैंड में होता है। आजमगढ़ में इसका बहुत बड़ा स्कोप है। यहां हजारों एकड़ के कई ताल हैं। यहां पक्षी विहार बनाने की भी जरूरत है। रेंजर मंगला श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्रा, आरपी सिंह मौजूद रहे। संचालन अरविंद चित्रांश ने किया। प्रणीत श्रीवास्तव, पूनम सिंह, प्रतिभा सिंह, अर्चना बरनवाल, उमेश सिंह, नंद कुमार बरनवाल, हरिशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।