फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रात को चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

रात को चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

Mon, 10 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रात को चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

विज्ञापन
आजमगढ़। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह कमल जन संदेश पदयात्रा निकाली जा रही है। रात को पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। दिन को विधानसभाओं में कमल जन संदेश पदयात्रा निकाल कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर विधानसभा के पखनपुर गांव में रविवार की रात किसान मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। लोगों ने बिजली के जर्जर तार, गांव में जल जमाव की समस्या, समितियों पर खाद बीज का ना मिलना, गन्ना के क्रय केंद्रों पर पर्ची में हेराफेरी, नंबर में हेराफेरी, काटा इंचार्जों द्वारा मनमानी, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि की शिकायत की। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया। थाने से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी विधानसभा के नगर पंचायत अजमतगढ़ चांदपट्टी होते हुए रौनापार आदि गांवों और कस्बों में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। भाजपा नेता राजनाथ सिंह के पीआरओ खड़ग बहादुर सिंह, युवा भाजपा नेता मनीष मिश्र पिंटू, अरविंद जायसवाल, योगेंद्र शास्त्री आदि के नेतृत्व में अजमतगढ़ नगर पंचायत, चांदपट्टी रौनापार में पदयात्रा निकाली गई। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के ग्राम खजुरी में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमल जन संदेश पदयात्रा निकाली। पद यात्रा के बाद चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की शाम कमल जनसंदेश पदयात्रा निकली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुबारकपुर नगर के कपूरा शाहदीवान की बाग से पदयात्रा शुरू हुई जो मुहल्ला पूरा रानी, रोडवेज, पुरानी बस्ती सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुबारकपुर नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र मोनू के नेतृत्व में कमल जन संदेश पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed