फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4 से 16 तक प्रभावित रहेगी लालगंज व मेंहनगर की बिजली

4 से 16 तक प्रभावित रहेगी लालगंज व मेंहनगर की बिजली

Fri, 30 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
4 से 16 तक प्रभावित रहेगी लालगंज व मेंहनगर की बिजली
आजमगढ़। लालगंज 132 केवी सबस्टेशन पर क्षमता वृद्धि का कार्य चार दिसंबर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते इस सब स्टेशन से जुड़े लालगंज व मेंहनगर तहसील क्षेत्र में 4 से 16 दिसंबर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एक्सईएन विद्युत प्रेषण खंड आजमगढ़ तबरेज वाहिद ने बताया कि 132 केवी लालगंज सब स्टेशन पर वर्तमान में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, इसके स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। नया ट्रांफार्मर आ चुका है और 4 दिसंबर से उसे स्थापित करने का काम शुरू होगा। जिसके चलते 132 केवी सब स्टेशन लालगंज से जुड़े 33 केवी के सब स्टेशनों की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33 केवी देवगांव, तरवां, गोसाई की बाजार, 10 एमवीए टी/एफ, 05 एमवीए टी/एफ से सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक व शाम छह बजे से रात दस बजे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह ठेकमा, बरदह, मुफ्तीगंज व जीरिकपुर सब स्टेशन से दोपहर 2 बजे से शाम छह बजे तक और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक सप्लाई होगी। शेष समय में क्षमता वृद्धि कार्य के चलते बिजली शटडाऊन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed