{"_id":"5c017a2bbdec2241b2773387","slug":"71543600683-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की सेवा ही मानव जीवन का उद्देश्य : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की सेवा ही मानव जीवन का उद्देश्य : कमिश्नर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। यदि आप में संघर्ष करने की क्षमता है तो आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। उक्त विचार कमिश्नर जगतराज ने गुरुवार देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में चल रहे छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि समाज में चिकित्सक को दूसरे भगवान का दर्जा दिया गया है। इसी को जीवित रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर और उनकी पत्नी कांति त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में तेजस्वी और सृष्टि के गीत पर श्रोता भावविभोर हो गए। नृत्य कार्यक्रम में तन्वी जैन, वरुणेंद्र, भूमिका तोमर, ऐश्वर्या, विद्या बघेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कमिश्नर ने जगतराज ने महर्षि वेद व्यास और तुलसीदास की रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना है सबसे बड़ा पुण्य है। ऐसा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। प्रदेश में शिशु और मातृ मृत्यु दर की अधिकता के साथ कुपोषण और महिलाओं में खून की कमी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि सरकार इस ओर काफी प्रयास कर रही है, लेकिन सिर्फ सरकार के प्रयास से ही से ये दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए सबको आगे आने की जरूरत है। संचालन मीनाक्षी और शुभ्रम ने किया। इस दौरान फाइनेंस कंट्रोलर अजय कुमार सोनकर, बैंक प्रबंधक निशांत नीरज, डॉ. पद्मावती, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. नितिन सिंह, डॉ. अमित पटेल, डॉ. आनंद बिहारी, डॉ. नियाज, डॉ. कमलेश, राधेश्याम, डॉ. हरिकेश, डॉ. अंकित, डॉ. मनोज राव, डॉ. मिथिलेश, डॉ. कुमुद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन