फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनाक्रोश रैली के लरए किया जनसंपर्क

जनाक्रोश रैली के लरए किया जनसंपर्क

Fri, 30 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
जनाक्रोश रैली के लरए किया जनसंपर्क
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ के रमाबाई मैदान में नौ दिसंबर को होने वाली जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को मंडल प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क किया। कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी में पहुंचकर अधिवक्ताओं से सहयोग और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रामदर्शन यादव ने कहा कि पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। धर्मनिरपेक्षता और संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार तानाशाही रास्ते पर चलकर दमनकारी नीति अपना रही है। इससे आमजन परेशान और आक्रोशित है। केंद्र और राज्य सरकारें जनअपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है और हर मोर्चे पर विफल हैं। विकास के स्थान पर धर्म को प्राथमिकता दी जा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय भयभीत है। धान, गन्ने की खरीद में धांधली की जा रही है। इन जनसमस्याओं को लेकर पार्टी लखनऊ में जनाक्रोश रैली कर संघर्ष का शंखनाद करेगी। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, आनंद उपाध्याय, लालचन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, देवनाथ यादव, मनीष यादव, लल्लन तिवारी, कैलाश यादव, सुरेन्द्र चौहान, जयप्रकाश यादव, दीपक राजभर, कृष्णा सिंह, अतुल यादव, ओमप्रकाश सिंह, बंटू, कन्हैया सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed