फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   त्योहारों का मौसम शुरू, सिंथेटिक मिठाईयों से पटे बाजार

त्योहारों का मौसम शुरू, सिंथेटिक मिठाईयों से पटे बाजार

Sun, 14 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों का मौसम शुरू, सिंथेटिक मिठाईयों से पटे बाजार
आजमगढ़। नवरात्र, दशहरा व दीपावली त्योहार का मौसम चल रहा है और बाजार पूरी तरह से मिलावटी मिठाईयों से पट गया है। जिम्मेदार संस्थान द्वारा नाम मात्र की कार्रवाई किए जाने से यह कारोबार इन दिनों चरम पर है। सिर्फ नमूना लेने तक ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कवायद सीमित है।
विज्ञापन

त्योहारों पर मिठाई की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में मिठाई कारोबारी मिलावटी पदार्थों व सामानों से बने मिठाईयों को बेचते है। लगभग सभी दुकानों पर शत प्रतिशत शुद्घ मिठाई मिलना मुश्किल है। इसके पीछे कारण यह है कि जिस दर से मिठाईयों की खरीद होती है, उसके अनुरूप शुद्घ मैटेरियल जैसे दूध, खोवा आदि उपलब्ध ही नहीं होते है। ऐसे में मिलावट कर मिठाई बनाई और बेची जा रही है। ऐसा नहीं है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच करने वाली संस्था खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफडीए काम नहीं कर रही है। एफडीए की टीम ने त्योहार को देेखते हुए जांच की कवायद शुरू कर दी है लेकिन रफ्तार काफी धीमी है। वहीं टीम की कवायद सिर्फ नमूना लेने तक ही सीमित होती है। जिसके चलते इसका कोई असर मिलावटी मिठाईयां बेचने वालों पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


मिलावटी मिठाईयों के सेवन से मुख्य रुप से लीवर व गुर्दे को नुकसान पहुंचता है। त्योहारों के समय कोशिश यह करनी चाहिए कि मिठाईयों का सेवन कम से कम करें। मिलावटी मिठाईयों को पहचानना मुश्किल है, क्योकि आज जो मिलावटी मिठाईयां बाजार में उपलब्ध है, उसमें केमिकल मिला हुआ है और उसकी जांच केमिकल टेस्ट के द्वारा ही संभव है। मिठाई खाने के बाद यदि तबीयत खराब होती है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजनाथ, फिजीशियन, मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।

मिलावटी मिठाईयों व खाद्य पदार्थों के खिलाफ इन दिनों लगातार कवायद की जा रही है। तीन दिनों में 15 से अधिक नमूने लिए जा चुके है, जिसमें मिठाईयों के साथ ही दूध, खोआ, कूट्टू का आटा, ड्राइ फ्रूट व अन्य फलाहार के सामान शामिल है। इतना ही नहीं टीम ने छापेमारी कर डेढ़ कुंतल सढ़े हुए केले को भी नष्ट कराने की कवायद की है। जहां कहीं भी मिलावटी मिठाईयों के बिक्री की जानकारी होगी, निश्चित तौर पर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एफडीए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed