{"_id":"5b3fb6364f1c1b05278b4f08","slug":"71530902070-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की जमीन पर भूमाफियाओं ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की जमीन पर भूमाफियाओं ने जमाया कब्जा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी (आजमगढ़)। माहुल नगर पंचायत के एक मात्र जूनियर हाई स्कूल की जमीन पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भूमाफियाओं द्बारा धड़ल्ले से कब्जा किया जा रहा है। यह भूमाफिया अपना कब्जा जमाकर मकान आदि का निर्माण कर रहे है। जनवरी 2018 में स्कूल के प्रधानाध्यापक अमानत अकबर ने शिकायत की तो राजस्व टीम ने इस भूभाग की पैमाइश किया। जिसमें एक दर्जन के करीब निर्मित और अर्धनिर्मित मकान स्कूल की जमीन में मिले थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। माहुल कस्बे के अहरौला रोड स्थित खाता संख्या 574 रकबा एक हेक्टेयर 440 एयर राजस्व अभिलेखों में जूनियर हाई स्कूल के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को चारों तरफ़ से कब्जा करके मकान आदि धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। कई वर्षों से हो रहे कब्जे को देख प्रधानाध्यापक अमानत अकबर ने एक शिकायती पत्र एसडीएम फूलपूर को दिया था जिसके बाद 16 जनवरी को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक उमाशंकर यादव और तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश यादव सहित दर्जनों लेखपालों द्बारा इस भूभाग की नापी की गई। जिसमें कई अर्द्घ निर्मित और पूर्ण निर्मित मकान जूनियर हाई स्कूल की जमीन में मिले। राजस्व टीम ने इनको चिह्नांकित कर इसकी रिपोर्ट तहसील फूलपूर को उपलब्ध करा दी। लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से इस जमीन पर पुन: कब्जा किया जा रहा है। विद्यालय की दीवाल गिराकर खेल के मैदान में ऊपला आदि रखा जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अमानत अकबर का कहना है कि हमने इसकी शिकायत जिले और तहसील के अधिकारियों को लिखित रूप से किया है लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार फूलपुर जंगबहादुर यादव का कहना है की सीमांकन के बाद यदि कोई भी उक्त भूभाग का अवैध कब्जा कर रहा है तो वह अवैध है प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन