{"_id":"5aaeaf4d4f1c1ba7758b6362","slug":"71521397581-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अभी नहीं टूटा है जाति का बैरियर- कलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अभी नहीं टूटा है जाति का बैरियर- कलराज
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने रविवार को जाफरपुर स्थित अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता की। इसमें उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में मिली हार के लिए अति आत्म विश्वास को कारण बताया। साथ ही उन्होंने सपा और बसपा के गठजोड़ को हार की बड़ी वजह बताया। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के लोक सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी भारी जीत हासिल करेंगी। क्योंकि देश की जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और लोकप्रियता कम नहीं हुई है। उप चुनावों में हम अति आत्म विश्वास के कारण चुनाव हारे। लेकिन आगामी चुनाव में हमें अति आत्मविश्वास को दूर करते हुए मजबूती से लड़ना होगा। उपचुनावों में हम आत्मविश्वास से लबरेज थे कि हम जीतते आ रहे हैं और जीतेंगे। लेकिन चुनाव के नतीजों ने हमें गलत साबित किया। साथ ही हमें विश्वास था कि प्रदेश में जाति का जो बैरियर अन्य पार्टियों ने लगाए थे उसे हमने तोड़ दिया है। लेकिन यह हमारा भ्रम था चुनावी नतीजों ने यह बता दिया है कि जाति का जो बैरियर पहले था वह अब भी कायम है। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा संगठन बहुत ही मजबूती से काम कर रहा है। इसलिए इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन