{"_id":"5a2d73484f1c1b6a678c0f7e","slug":"71512928072-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सर्ग का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सर्ग का इंजन फेल, साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज-आजमगढ़ के रास्ते अनवरगंज से छपरा तक प्रतिदन चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस का इंजन शनिवार रात शाहगंज-दीदारगंज रेलवे स्टेशन के बीच नीलगाय से टक्कर के बाद फेल गया। मऊ से रिलीफ इंजन आने पर उत्सर्ग एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे विलंब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कानपुर के अनवरगंज से छपरा के लिए चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस (18192) शनिवार को समय से चल रही थी।शाहंगज से छूटने के बाद दो किलोमीटर आगे रेलवे के पिलर नंबर 94/1 के पास ट्रेन के सामने नीलगाय ट्रैक पर आ गई। हादसे के बाद शव फंसने से इंजन फेल हो गया। ड्राइवर के लाख प्रयास के बाद भी इंजन चालू करने में सफलता नहीं मिली। हादसे की सूचना ड्राइवर और गार्ड की ओर से कंट्रोल को बताया। हालांकि यात्री नींद में थे, लेकिन ट्रेन के काफी देर से खड़ी होने से हो-हल्ला शुरू हो गया। भोर में 4.45 बजे मऊ से रिलीफ इंजन आया। पहले फेल हुए इंजन को दीदारगंज स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर खड़ी किया गया। इसके बाद पहुंचा रिलीफ इंजन सुबह छह बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस को लेकर रवाना हुआ। रात में अचानक ट्रेन के रुकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुरासन रोड, आजमगढ़, सठियांव, मुहम्मदाबाद आदि स्टेशनों पर यात्री घंटों ट्रेन के इंतजार में खड़े रहे। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। दीदारगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेन के आगे नील गाय आने से परेशानी हुई थी। रिलीफ इंजन मऊ से मंगा कर ट्रेन को रवाना किया गया।