{"_id":"5a11c9884f1c1b6d548be0a3","slug":"71511115144-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक चुनाव प्रचार पर प्रत्याशियों का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक चुनाव प्रचार पर प्रत्याशियों का जोर
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हाइटेक और सोशल मीडिया की ऐसी ताकत दिखाई कि हर कोई इसे अपनाने लगा। वर्तमान में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भी प्रत्याशी इन हाइटेक तकनीकों का सहारा ले रहे हैं। उनके द्वारा जगह-जगह एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है।
पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्याशी हाइटेक माध्यमों का भी खूब सहारा ले रहे हैं। प्रत्याशी सीडी के सहारे अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके माध्यम से वह एक जगह रहते हुए कई जगहों पर लोगों तक अपनी बात को पहुंचा रहे हैं। इस तरह से प्रत्याशी एक जगह रहते हुए कई स्थानों पर सैकड़ों लोगों तक अपनी बात को पहुंचाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कई प्रत्याशियों ने कार्यालय में बनाए साइबर सेल
आजमगढ़। प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया की ताकत को समझते हुए इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई प्रत्याशियों ने तो अपने कार्यालयों में साइबर सेल की स्थापना कर रखी है। साइबर सेल का कार्य देख रहे कार्यकर्ता पूरे दिन प्रत्याशी द्वारा की जा रही नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क की फोटो अपलोड की जा रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की जा रही है। जिस पर लोगों द्वारा अपने कमेंट भी दिए जा रहे हैं। आज हर सोशल साइट फेसबुक, वाट्सएप आदि पर ऐसी पोस्टों की भरमार है। कई लोगों द्वारा चार प्रत्याशियों की फोटो पर नंबर लिखकर लोगों से कमेंट मांगा जा रहा है। इस बात को लेकर लोगों में बहसबाजी भी हो रही है।