{"_id":"59d91deb4f1c1b59678b4982","slug":"71507401195-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मद्देनजर पूरी करें तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मद्देनजर पूरी करें तैयारियां
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह ने 17 अक्टूबर धनतेरस, 19 अक्टूबर को दीपावली, 20 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 21 अक्टूबर को भैयादूज और 26 अक्टूबर को डाला छठ को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण और सद्भावनापूर्वक संपन्न कराने के लिए समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि भीड़-भाड़ स्थलों को चिन्हित कर सृदृढ़ यातायात/सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करें। चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी भी कराएं। आतिशबाजी और पटाखों की दुकानों के लिए आबादी से दूर खुले स्थल का चयन कर समुचित तरीके से दुकानों को लगवाएं और अग्निशमन संबंधी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें और लाइसेंसियों की प्रभावी चेकिंग करा लें।
उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी, गणेश और काली देवी के प्रतिमाओं की स्थापना, विसर्जन स्थल और रूट आदि का भौतिक निरीक्षण कर लें। जुए के स्थलों पर रेड डाली जाए। डाला छठ पर्व पर पोखरों, तालाबों, नदियों में पूजा स्थलों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी करायी जाए। विद्युत पोल के ढीले और कमजोर तारों को चेक कराकर समय से दुरुस्त करा लिया जाए। शरारती तत्वों को पहले से चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए। ब्यूरो