{"_id":"59cbeb394f1c1b6d548b4b9c","slug":"71506536249-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शासन के निर्देश ‘‘स्वच्छता ही सेवा है के क्रम में बुधवार को रानी की सराय तथा मुहम्मदपुर ब्लाक में सफाईकर्मियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की।
कहा कि स्वच्छ शौचालय निर्माण/स्वच्छता अभियान शासन की प्राथमिकता है और इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण नही होगा तो संबंधित कर्मी कार्यवाही से वंचित नही रहेगा और उसके विरूद्ध शासकीय योजनाओं के लापरवाही मानते हुए एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी रानी की सराय राजीव कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय यादव, खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
जागो युवा संस्थान ने की पार्क और प्रतिमा की सफाई
आजमगढ़। नगर पालिका की उदासीनता के कारण धूल और गंदगी से पटे पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र पार्क की जागो युवा सेवा संस्थान ने साफ-सफाई की। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि वह हर बुधवार को अपने इस कार्यक्रम को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
संस्थान के संयोजक विनीत सिंह रीशू ने कहा कि विडंबना यह है कि नगर पालिका परिषद नगर की स्वच्छता के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार किया हुआ है। लेकिन हम युवा किसी भी प्रतिमा को उपेक्षित नहीं होने देंगे। बल्कि प्रत्येक प्रतिमाओं के संरक्षण हेतु पांच-पांच युवाओं को नियुक्त करेंगे जो उनकी सफाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर विवेक राय, प्रवीण सिंह, ऋषभ पांडेय, अटल सिंह, पवन सिंह, धर्मेंद्र यादव, किशन, सौरभ सिंह, रितेश सिंह, नंदलाल चौहान, पवन यादव आदि उपस्थित थे।
हर बुधवार गंदगी पर वार के तहत महिलाओं ने की सफाई
आजमगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत महिला मंडल जनसेवा समिति ने बुधवार को नगर में साफ-सफाई की। महिलाओं ने कहा कि वह हर बुधवार गंदगी पर वार कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई करेंगी।
समिति की प्रबंधक पूनम सिंह ने कहा कि हमारी बहनों ने हर बुधवार गंदगी पर वार कार्यक्रम तहत हफ्ते में एक दिन सफाई के लिए चुना था। दो अक्टूबर तक हर हफ्ते बुधवार को हमने नगर की गलियों में साफ-सफाई करने का संकल्प लिया था। जिसके तहत आज यह आखिरी बुधवार था जब हमने साफ-सफाई की। इस अवसर पर नीलम सिंह, चेतना अग्रवाल, रेखा श्रीवास्तव, मेनका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
प्रयास संगठन ने की सफाई
आजमगढ़। प्रयास संस्था के सदस्यों ने बुधवार की सुबह नगर के करतालपुर तिराहे की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रणजीत सिंह ने कहा कि जब तक जन-जन स्वच्छता के महत्व को नहीं समझेगा तब तक सफाई अभियान मूर्त रूप नहीं ले सकता। इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि सफाई का सीधा संबंध में हमारे स्वास्थ्य और दिनचर्या से होता है। हम अगर सफाई के दौरान पसीना बहाते हैं तो हमारा स्वास्थ्य उतना ही स्वस्थ रहेगा। इस मौके पर गणेश शर्मा, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार, अनूप सिंह, रिंकू सिंह, हरिश्चंद्र, आशीष मौर्या, जिम्मी सोनकर, अतुल श्रीवास्तव, रामजन्म मौर्या, पिंटू मौर्या, भोलू दुबे आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता की शपथ दिलाई
मुबारकपुर (ब्यूरो)। 17 सितंबर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का जायजा लेने और ओडीएफ की स्थिति का जायजा लेने अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश तिवारी बुधवार को पालिका पहुंचे। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह की देखरेख में पालिका में आहुत बैठक में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद वार्डों में हुए कार्यों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। अधूरे कार्यों को दो अक्टूबर तक पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। नगरवासियों से भी अभियान में सहयोग की अपील की। ज्ञानेंद्र मिश्रा, नीतू कुमारी, राजन चौधरी, रागिब मसूद, वकील अहमीद, रविंद्र सिंह उपस्थित रहे ।