फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धरी रह गई सौगात की आस

धरी रह गई सौगात की आस

Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
धरी रह गई सौगात की आस
आजमगढ़। जनपद के भाजपा नेताओं और वहां मौजूद लोगों को आशा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद के विकास की एक ईंट रखते हुए नई परियोजना की घोषणा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने रौनापार में स्थाई फायर स्टेशन के स्थापना की मांग भी की लेकिन मुख्यमंत्री घोषणा तो दूर वह भाजपा नेता की मांग पर एक शब्द भी नहीं बोले।
विज्ञापन

सपा शासन काल में जब भी जनपद में सपा का कोई बड़ा नेता जब भी जनपद में आया जनपदवासियों को कोई न कोई सौगात देकर ही गया। चाहे वह मुलायम सिंह यादव हों या शिवपाल यादव या अखिलेश यादव। इन लोगों ने जब भी जनपद का रूख किया उनके पिटारे में जनपद के लिए कुछ न कुछ जरूर होता था। जिसे देखते हुए भाजपा नेताओं और जनता ने भी मुख्यमंत्री से सौगात की आस लगा रखी थी। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ की विभिषिक हर वर्ष देवारावासियों को झेलनी पड़ती है। नदी का जलस्तर थोड़ा सा बढ़ने पर ही बाढ़ का पानी गांवों में घुस जाता है और रास्ते इतने नीचे हैं कि उन पर पानी चढ़ जाता है। जिससे लोगों को आवागमन दूभर हो जाता है। इसलिए इन रास्तों को दो से तीन फीट ऊपर किया जाएगा। साथ ही रौनापार में एक स्थाई फायर स्टेशन का निर्माण की भी आशा है क्योंकि गर्मी के मौसम में देवारावासियों को भीषण अग्निकांड की घटना से दो-चार होना पड़ता है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक संभाला। इस दौरान वह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्य योजना को ही बताते रहे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा। लेकिन जनपद को सौगात देने और रौनापार में स्थाई फायर स्टेशन के निर्माण पर एक शब्द भी नहीं बोले। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद क कोई सौगात नहीं दिए जाने से जहां भाजपा नेता निराश हुए वहीं आम जनता भी मायूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed