फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गणपति के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

गणपति के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गणपति के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु
सरायमीर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कस्बा में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को भक्त उमड़ रहे हैं। इस दौरान देवा हो देवा गणपति देवा तुम से बढ़कर कौन सहित अन्य धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जयकारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा में गणेश पूजनोत्सव पर भव्य पंडाल में आकर्षक सजावट देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। कस्बा के मुख्य चौके पर भव्य पंडाल का निर्माण कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापना की गई है। शुक्रवार को विधि पूर्वक भगवान गणपति की पूजा के बाद गणपति के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए। पूजन आरती में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख शांति व समृद्धि की भगवान गणेश से मंगलकामना की। इस दौरान जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा के आरती गाए गए। गणेश पूजा को लेकर पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। गणपति बप्पा मोरया कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ सेठ और उपाध्यक्ष शिवाजी राव ने बताया कि 31 अगस्त को गणपति की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। विसर्जन जुलूस महाजनी टोला से मवेशीखाना पुन: मवेशीखाने से चौक पहुंचेगी, जहां मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद विसर्जन जुलूस सब्जी मंडी से ठाकुर द्वारा होते हुए फूलपुर दुर्वासा धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed