{"_id":"5966689e4f1c1be97f8b479e","slug":"71499883678-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक रेंगता रहा आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक रेंगता रहा आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नरईपुर बाजार में बुधवार सुबह लगे जाम के कारण पांच घंटे तक वाहन आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे पर रेंगते रहे। इस दौरान तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से गड्ढे में फंसे ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरईपुर बाजार में सुबह सात बजे गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। गड्ढे में दोनों ट्रकों के फंसने से जाम लगने लगा। छोटे वाहन तो किसी तरह निकल रहे थे, लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों को जाम में फंसे वाहन चालकों ने ट्रैक्टर की व्यवस्था कर किसी तरह फंसे ट्रकों को किनारे लगवाया। इसके बाद हाईवे पर वाहन निकलने शुरू हुए। दोपहर 12 बजे जाम खुल सका।