{"_id":"596666ac4f1c1b45048b46fa","slug":"71499883180-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी (ब्यूरो)। शासकीय कार्य में लापरवाही सहित कई आरोपों में दोष सिद्घ होने पर एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने बुधवार को लेखपाल श्रीकांत लाल को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले की जांच नायब तहसीलदार सगड़ी को सौंपी है।
एसडीएम सगड़ी रविरंजन ने बताया कि उक्त लेखपाल द्वारा ग्राम सभा की संपत्ति से अतिक्रमण को न हटाकर अतिक्रमणी को सहयोग किया गया। उनके द्वारा सौंपे गए शासकीय दायित्व का सही ढ़ंग से निर्वाह नहीं किया गया। उनके द्वारा शासकीय कार्यवाही में उदासीनता और लापरवाही बरती गई। बेदखली वाद में झूठा बयान देकर न्यायालय से तथ्य को छुपाया गया। शासकीय कार्यों को समय से पूर्ण नहीं किया। जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में लेखपाल को जीवन निर्वाह भत्ते के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा। इस प्रकरण की जांच के लिए नायब तहसीलदार सगड़ी मनीष कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन की अवधि में लेखपाल श्रीकांत कमो रजिस्ट्रार कानूनगों कार्यालय सगड़ी से संबद्घ कर दिया गया है।