{"_id":"62054fd7da0fcc5ba71e28c7","slug":"67-nomination-papers-sold-on-the-first-day-one-nominated-azamgarh-news-vns6379851139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिके 67 नामांकन पत्र, एक ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बिके 67 नामांकन पत्र, एक ने किया नामांकन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट भवन में चल रहे नामंकन प्रकिया का निरीक्षण करते डीएम अमृत त्रिपाठी।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बृहस्पतिवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन 67 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा जबकि एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि एकमात्र जनराज्य पार्टी के रविशंकर यादव ने मुबारकपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन शुरू हुआ। पूरा कलेक्ट्रेट क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी बाहरी को भी पुलिस कर्मियों ने कलेक्ट्रेट की ओर जाने की इजाजत नहीं दी। सभी को बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया। सिर्फ प्रत्याशी और उनके समर्थकों को ही आगे जाने दिया गया। बृहस्पतिवार को पहले दिन कुल 67 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। अतरौलिया विधानसभा सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे लेकिन वह किन्हीं कारणों से नामांकन दाखिल नहीं कर सके। इस दौरान उनके साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरे प्रदेश में 15 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।
इन प्रमुख प्रत्याशियों से खरीदा नामांकन पत्र
आजमगढ़। पहले दिन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र खरीदा। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के कमलाकांत राजभर ने तीन, बसपा के भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने दो सेट, लालगंज से बसपा के आजाद अरिमर्दन ने चार, सपा के बेचई सरोज ने तीन और भाजपा की नीलम सोनकर ने तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पंकज ने तीन, सपा की पूजा ने तीन, कांग्रेस की निर्मला ने दो, भाजपा की मंजू सरोज ने दो और एआईएमआईएम के कर्मवीर भारती ने तीन सेट, निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के आलमबदी और भाजपा के मनोज यादव ने चार-चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा। सगड़ी में भाजपा की बंदना सिंह ने तीन, सपा के एचएन सिंह पटेल ने चार और आजाद समाज पार्टी के अमीरचंद ने तीन, अतरौलिया से निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने चार और शुभम सिंह ने चार सेट में, गोपालन से सत्येंद्र राय ने तीन और नफीस अहमद ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। फूलपुर से सपा के रमाकांत यादव ने चार और आजमगढ़ सदर सीट से कांग्रेस के प्रवीणि सिंह ने एक और भाजपा के अखिलेश यादव के एक नामांकन पत्र खरीदा। कुल 67 नामांकन पत्र बिके।