फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   6500 fire alarm system ready, will be helpful in preventing fire incidents

Azamgarh News: 6500 अग्नि सचेतक तैयार, आग की घटनाओं की रोकथाम में होंगे मददगार

Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
6500 fire alarm system ready, will be helpful in preventing fire incidents
आजमगढ़। आग की घटनाओं की रोकथाम और उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ब्लॉकवार अग्नि सचेतक तैयार किए गए हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से उनको एक सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी गई है। यह आगलगी की घटना में विभाग के मददगार होंगे।
विज्ञापन

हर साल आग लगने से काफी नुकसान होता है। आग लगने के दौरान क्या करना चाहिए, कैसे अग्निशमन विभाग को सूचना दी जानी चाहिए सहित अन्य जानकारी के अभाव में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सबसे ज्यादा क्षति ग्रामीण इलाकों में होती है। क्योंकि वहां पर आसानी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। आग से नुकसान को कम करने के लिए विभाग ने जिले में 6500 अग्नि सचेतकों को तैयार किया है।
विज्ञापन

यह अपने क्षेत्र में अग्निकांड होने पर दमकल विभाग को तत्काल सूचना देंगे। इसके साथ लोगों की मदद करते हुए आग से बचने तौर तरीके बताएंगे।
जिले में 22 ब्लॉक हैं प्रति ब्लॉकों में लगभग 275 से लेकर 300 अग्नि सचेतक बनाए गए हैं। इनको विभिन्न फायर स्टेशनों के माध्यम से एक सप्ताह का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। क्षेत्रीय होने के कारण इन्हें घटना स्थल तक दमकल की गाड़ियों के जाने के रास्ते और जरूरत पड़ने पर पानी कहां से उपलब्ध हो पाएगा, आदि परिस्थितियों से भली भांति परिचित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जनपद में कहीं भी आगलगी की घटना होती है तो यह फायर विभाग के लिए मददगार सबित होंगे। सभी अग्नि सचेतकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें तेल, पेट्रोल, बिजली शार्ट-सर्किट से लगने वाली आग सहित अन्य जागरुकता से संबंधित लिंक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed