{"_id":"61462ffb8ebc3e7fb70ccce3","slug":"64-purchasing-centers-determined-in-the-district-for-paddy-purchase-azamgarh-news-vns6123842133","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए जनपद में हुआ 64 क्रय केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए जनपद में हुआ 64 क्रय केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पूरे प्रदेश सहित जनपद में धान खरीद की शुरुआत एक नवंबर से शुरू हो रही है। धान खरीद को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। इस बार धान खरीद के लिए जनपद में कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं।
जनपद में धान खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। शासन की ओर से समय सारणी जारी कर दी गई है। जिसके क्रम में जनपद में जिला प्रशासन की ओर से क्रय केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है। धान खरीद के लिए जनपद में कुल 64 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 20 क्रय केंद्र विपणन विभाग और 44 केंद्र पीसीएफ के होंगे। शासन ने गेहूं खरीद के लिए लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया था, उसी तरह से धान की खरीद भी कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। धान से चावल बनाने के लिए मिलरों से संपर्क की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन कोई मिलर कस्टम हालिंग कराने को तैयार नहीं है। जिले में कुल 18 राइस मिलर हैं, जिसमें आठ राइस मिलरों के ऊपर अभी चावल बकाया है। शेष बचे राइस मिलरों द्वारा कस्टम हालिंग नहीं कराई जा रही है। जनपद में धान खरीद का कार्य एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा।
आधार को खाते से कराएं लिंक, नहीं तो फंस सकता है भुगतान
आजमगढ़। इस बार किसानों को पंजीयन के दौरान आधार से लिंक खाते को ही दर्ज कराना होगा। क्योंकि शासन स्तर से इसे अनिवार्य
कर दिया है। अगर आधार से खाता लिंक नहीं है तो आपका भुगतान फंस सकता है। डिप्टी आरएमओ गोविंद उपाध्याय ने किसानों से पील किया है कि वह अपने खाते को आधार से लिंक कराएं और उसे ही पंजीकरण के दौरान दर्ज कराएं।
विज्ञापन
जनपद में धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 20 केंद्र विपणन विभाग और 44 केंद्र पीसीएफ के शामिल हैं। साथ ही राइस मिलरों से अनुबंध के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोई भी मिलर कस्टम हालिंग के लिए तैयार नहीं है।
गोविंद उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ।