फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   64 candidates got less votes than NOTA

जनपद के 114 प्रत्याशियों में 85 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत

Fri, 11 Mar 2022 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
64 candidates got less votes than NOTA
विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल हुई वोटिंग का एक बटा छह भाग वोट प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इनमें 85 प्रत्याशी ऐसी रहे जो जमानत बचाने के लिए जरूरी वोट भी हासिल नहीं कर सके और उनकी जमानत जब्त हो गई। जबकि 114 प्रत्याशियों में 64 प्रत्याशी ऐसे थे जिनको नोटा से भी कम मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की 10 विधानसभा सीटों पर कुल 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के अलावा कुछ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलियों ने भी ताल ठोंकी थी। नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशियों ने आयोग द्वारा निर्धारित जमानत राशि को जमा किया था। इस जमानत राशि को बचाने के लिए के लिए मैदान में उतारे सभी प्रत्याशियों को कुल पड़े वोटों का एक बटा छह वोटों को पाना अनिवार्य था। लेकिन बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में 114 प्रत्याशियों में 85 प्रत्याशी ऐसे थे जो जरूरी मत हासिल नहीं कर सके और उनकी जमानत जब्त हो गई। सिर्फ 29 प्रत्याशी ऐसे रहे जो अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। वहीं अगर नोटा की स्थिति देखें तो 114 प्रत्याशियों म 64 प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्हें नोटा से भी कम मत प्राप्त हुए। सिर्फ 50 प्रत्याशियों को ही नोटा से अधिक मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

शाह आलम और सुशील भी नहीं बचा सके अपनी जमानत
आजमगढ़। विधानसभा आजमगढ़ में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां पर बसपा से सुशील कुमार सिंह चुनाव मैदान में थे। लेकिन वह भी मतगणना में जमानत बचाने के लिए जरूरी मत को हासिल नहीं कर सके। सुशील कुमार को जमानत बचाने के लिए कुल 39388 मतों की जरूरत थी लेकिन वह 39291 मत ही हासिल कर सके। वहीं मुबारकपुर में कई राउंड तक सपा को कड़ी टक्कर देने वाले एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी अपनी जमानत को बचाने में नाकाम रहे। अपनी जमानत को बचाने के लिए शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 37356 मतों की जरूरत थी लेकिन वह 36460 मत ही प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर में कांग्रेस को मिले नोटा से भी कम मत
आजमगढ़। मुबारकपुर में कांग्रेस पार्टी ने परवीन बानो को मैदान में उतारा था। एक समय इस सीट पर कब्जा रखने वाली कांग्रेस को यहां से सबसे खराब दिन देखना पड़ा। उनकी प्रत्याशी परवीन बानो को कुल 1331 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा को 1349 मत मिले। इस प्रकार अगर देखें तो परवानी बानों को नोटा से कम मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed