फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समय के साथ बदली राजनीति और चुनाव के तरीके

समय के साथ बदली राजनीति और चुनाव के तरीके

Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
समय के साथ बदली राजनीति और चुनाव के तरीके
मेजवां। समय के साथ राजनीति और चुनाव प्रचार के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है। पहले प्रत्याशी बैलगाड़ी और साइकिल से प्रचार करते थे आज लग्जरी गाड़ियां प्रत्याशियों का स्टेटस सिंबल बन गई है। यह बातें कहना है कई चुनावों देख चुके लोगों का। फूलपुर कस्बा निवासी राजधारी प्रसाद का कहना है कि शुरुआती दौर के चुनाव में जिस तरह का जोश और उत्साह देखने को मिलता था। अब वह खत्म हो गया है। अब नेताओं के साथ मतदाताओं में लालच की भावना बन गई है। जब से दागी उम्मीदवार सत्ता के गलियारे में पहुचने लगे हैं तब से राजनीति में और भी अधिक गिरावट आ गई है। डा. कनीज फातमा ने कहा कि सत्तर से अस्सी के दशक के दौरान चुनाव में कविता और शेरो शायरी से भी प्रचार किया जाता रहा। जबकि इसी दौर में छल और कपट ने भी राजनीत में अपनी जगह बनाना शुरू कर दी है। जो बढ़ती ही जा रही है। चुनाव आयोग लाख कोशिशें कर रहा है। लेकिन चुनाव दूषित ही होता जा रहा है। योगेश उपाध्याय ने कहा कि पहले के नेता काफी सादगी से रहते थे और वे विनम्रता के साथ लोगों से पेश आते थे। जब नेता गांव पहुंचता था तो उनके साथ गांव वाले एकजुट होकर चल पड़ते थे। वाहन से न जाकर वे पैदल चलना मुफीद समझते थे। उम्मीदवारों का स्वागत भी आम जनता उत्साह पूर्वक करती थी। लेकिन आज लग्जरी वाहन और सुरक्षाकर्मियों के कारण कोई भी इन तक नहीं पहुंच पाता है। रामाशीष बरनवाल ने आजादी के बाद हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा की कमी के चलते पहले किसी भी मतदाता के मन में जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद जैसे विचार नहीं थे। उस समय सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता पैदल या तो इक्का, रिक्शा से चलकर गुड़, लाई, चना कहकर लोहे से बना भोपू से प्रचार करने में व्यस्त रहते थे। आज के दौर में चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ धन की ताकत पर प्रचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed