फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नौ गांवों में 41 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद

नौ गांवों में 41 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद

Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नौ गांवों में 41 हेक्टेयर जमीन की होगी खरीद
आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पिछले दिनों यूपीडा की ओर से बूढ़नपुर तहसील के सात और फूलपुर के दो गांव की गाटा वार विवरण उपलब्ध कराया गया था। इसके सर्वे का काम राजस्व विभाग ने पूरा करा लिया है। नौ गांवों में कुल 40.9314 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। जनपद की दो तहसीलों के 23 गांवों से होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। 14 गांवों का गाटावार डिटेल भी जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद में गत वर्ष पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की भी घोषणा की थी। इसके लिए 4816 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। इसके बाद सिक्स लेन के लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर तैयारी तेजी से शुरू हो गई। करीब 90 किमी लंबे इस सिक्स लेन का कुछ हिस्सा जनपद के फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील से 23 गांवों से होकर गुजरेगा। फूलपुर तहसील के चार और बूढ़नपुर के 19 गांव इससे प्रभावित होंगे। जनवरी में इन गांवों से जमीन खरीद के लिए तहसीलदारों को यूपीडा का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया था। फरवरी में बूढ़नपुर के सात और फूलपुर के दो गांवों का गाटावार विवरण जिला प्रशासन को यूपीडा ने भेजा था। इसके बाद तहसीलों जरिये सर्वे कराया गया। नौ गांवों में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए लगभग 41 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। राजस्व विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed