फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लिया संकल्प

नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लिया संकल्प

Sat, 02 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लिया संकल्प
आजमगढ़। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को दसों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह अतरौलिया विधानसभा में अतरौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से झंडा दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। जनपद की दसों विधानसभा में ऐतिहासिक विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया। सभी विधानसभाओं में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रिय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नेता, पूर्व पदाधिकारी, लोकसभा संयोजक एवं प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों प्रकल्पों के संयोजक एवं सदस्य, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ के मोटरसाइकिल वाले सदस्य अपने बूथों से निर्धारित स्थान पर एकत्रित हुए। वहां से निकल कर पूरी विधानसभा में लगभग 70- 80 किलोमीटर का भ्रमण किया। पूर्व निर्धारित स्थान पर जनसभा का आयोजन भी किया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सदर विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में चक्रपानपुर से बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी ने चक्रपानपुर से झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया। जीडी ग्लोवल स्कूल के मैदान में सभा कर बाइक रैली का समापन किया गया। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि देश आगे बढ़ चुका है, बस हम सब को साथ में चलते जाना है। दीपनारायण मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, सुर्यमणी सिंह, विनय प्रकाश गुप्त,पवन सिंह मुन्ना, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, जूही श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। मुबारकपुर विधानसभा में बाइक रैली जहानागंज मवेशी से शुभारंभ होकर, सठियांव, शाहगढ़, मुबारकपुर नगर होते हुए अमिलो बाग में संपन्न हुई। सगड़ी विधानसभा में बाइक रैली अजमतगढ़ शंकरजी तिराहे से शुभारंभ होकर जीयनपुर, बाजार गोसाईं, लाटघाट सपन्न हुई। गोपालपुर विधानसभा से बाइक रैली भैरव बाबा मंदिर परिसर से रैली निकाली गई। मेंहनगर विधानसभा में लखरांव पोखरा से रैली निकाली गई। अगुवाई पूर्व जिलामंत्री अरविंद सिंह और महेंद्र मौर्य ने की। लालगंज विधानसभा में गोसाईं की बाजार सितारा तिराहा से रैली निकाली गई। दीदारगंज विधानसभा में बाइक रैली का मोहम्मदपुर से शुभारंभ होकर रंगडीह, छित्तोपुर, सिकरौर, दीदारगंज, माहुल मोड़, मार्टीनगंज समापन हुआ। अतरौलिया विधानसभा में प्रा. स्वस्थ केन्द्र से रैली निकाली गई। निजामाबाद विधानसभा में सरायमीर खरेवा मोड़ से रैली निकाली। अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय और संचालन रामेश्वर बरनवाल ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कन्नौजिया व डा. श्याम नारायन सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed