फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 की जांच में सामने आये पांच नये पीलिया रोगी

18 की जांच में सामने आये पांच नये पीलिया रोगी

Sat, 02 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
18 की जांच में सामने आये पांच नये पीलिया रोगी
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में फैला पीलिया का प्रकोप अब तक नियंत्रण में नहीं आ सका है। शनिवार को भी सीएचसी पर 18 लोगों की जांच हुई, जिसमें पांच नये मरीज सामने आए। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष शाह शनिवार को सीएचसी मुबारकपुर पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों का हाल लिया। उन्होंने पानी उबाल कर और उसमें क्लोरीन की गोली मिला कर ही पीने की सलाह दी। 11 जनवरी से शुरू हुई पीलिया को अब 51 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। आठ पीलिया रोगियों की मौत हो चुकी है तो वहीं सरकारी अस्पताल के अनुसार दो सौ से अधिक लोग इसकी आज भी चपेट में है। वहीं प्राइवेट अस्पतालो के आकड़ों में ढाई से तीन सौ मरीज सामने आ रहे है। नगर पालिका प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमे द्वारा अब तक की गई सारी कवायद फेल ही साबित हो रही है। कस्बावासी पीलिया को लेकर पूरी तरह से परेशान हो उठे है। अब लोग किसी भी तरह कस्बे को पीलिया से मुक्ति होने का इंतजार कर रहे है। शनिवार को सीएचसी पर 18 लोगों की जांच की गई। जिसमें पांच लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गये। इनमें नेवादा निवासीनी 65 वर्षीया हामीदा खातून पत्नी नूरूलहक, लोहिया नगर निवासी 16 वर्षीय रिजवानुल्ला पुत्र मसिउल्ला, पुरानी बस्ती निवासीनी 19 वर्षीया रजीना बानो पुत्री मुनव्वर, अली नगर निवासी 13 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र इम्तेयाज, पूरा ख्वाजा निवासी 19 वर्षीय अबु सुफियान पुत्र शमसुज्जमा शामिल है। इनमें हमीदा खातून, रिजवानुल्ला व सुफियान की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed