फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सुबह की पाली में 55 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सुबह की पाली में 55 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुबह की पाली में 55 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को कापियों के क्रमांक में गड़बड़ी मिली। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर स्थित जेएनएस इंटर कालेज का डीआईओएस के सचल दस्ते ने निरीक्षण किया। यहां 17 छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। उनकी कॉपियों का क्रमांक चेक करने पर वह गड़बड़ मिला। इसके लिए डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी चेतावनी दी और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षाएं हुई। सुबह की पाली में 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में आयोजित इंटरमीडिएट व्यवसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा में कुल 1047 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में परीक्षार्थियों की कम संख्या होने के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक से मांगा स्पष्टीकरण
आजमगढ़। 23 फरवरी को सुबह की पाली में हुई परीक्षा के दौरान महाराजगंज के शिवपुर स्थित श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर लिखी कॉपी पकड़ी गई थी। प्रकरण में डीआईओएस ने शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed