{"_id":"5c76cd6cbdec220a742dbde8","slug":"61551289708-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के प्लाट से फिर उठने लगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के प्लाट से फिर उठने लगा कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की चेयरमैन के जमीन पर जमा किए गए कूड़े के ढेर को हटाने की कवायद मंगलवार से नपा प्रशासन ने पुन: शुरू कर दी है। एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्राली को इस कार्य में लगाया गया है। जो कूड़े को उठा कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचने में दिन भर लगे रहे।
छह माह पूर्व नगर पालिका प्रशासन शहर से निकलने वाले कूड़े को शहर सुरक्षा बांध के किनारे अथवा इधर उधर ही फेंक कर निस्तारित करता था। कारण यह था कि नपा के डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचने का रास्ता नहीं थी। इसी दौरान नपा प्रशासन द्वारा गोदामघाट-बाग लखराव पुल के पास स्थित चेयरमैन शीला श्रीवास्तव के जमीन पर भी भारी मात्रा में कूड़ा डंप किया। गड्ढे में स्थित इस जमीन पर इतना कूड़ा डंप किया गया कि जमीन पूरी पट गई। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इस प्रकरण को उठाया, तो नपा प्रशासन ने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड बनाये जाने की बात कही। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा तो एक बारगी चेयरमैन प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव ने उक्त जमीन को अपना न होने की बात भी बताई। जमीन पर जमा किया गया कूड़ा बगल से गुजरे तमसा नदी में पहुंच कर जलधारा को प्रदूषित कर रहा था। सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को उठाया तो जिलाधिकारी ने नपा प्रशासन को सारा कूड़ा उठवा कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचाने का निर्देश दिया।