{"_id":"5c55e609bdec22271f341f59","slug":"61549133321-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती प्रतियोगिता में 152 पहलवानों ने दिखाया जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती प्रतियोगिता में 152 पहलवानों ने दिखाया जौहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के चड़ई गांव में शनिवार को जय बजरंग अखाड़ा चड़ई द्वारा स्व. खरपतू पहलवान की 16 वीं पुण्यतिथि पर द्वितीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के समस्त अखाड़ों के लगभग 152 बच्चों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानों को नगद राशि देकर पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिता के 25 किग्रा भार में मनीष दत्तात्रेय प्रथम, किशुन उकरौड़ा द्वितीय और तुषार तृतीय, 30 किग्रा भार में अनुज अरया प्रथम, आनंद चौहान कदम घाट द्वितीय और सौरभ दत्तात्रेय तृतीय, 35 किग्रा भार में आकाश अरया प्रथम, अभिषेक चौहान द्वितीय और विजय नीबी तृतीय, 48 किग्रा भार में राहुल प्रथम, मंगेश द्वितीय और गोविंद तृतीय, 57 किग्रा भार में रमाकांत प्रथम, कृष्णा ठाकुर द्वितीय और शिवम तृतीय, 61 किग्रा भार में कमलेश चड़ई प्रथम, प्रदुम्न कदमघाट द्वितीय, दुर्गेश तृतीय, 65 किग्रा भार में अमृत प्रथम, अभिषेक द्वितीय और अखिलेश तृतीय, 70 किग्रा भार में जयहिंद प्रथम, ज्ञानचंद द्वितीय और सूर्यवीर तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, ब्लाक प्रमुख रानी की सराय, इसरार अहमद, मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव आदि उपस्थित थे।