{"_id":"5c0d5d64bdec2241b77105de","slug":"61544379748-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल खरीद के लिए कंपनी के नाम पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल खरीद के लिए कंपनी के नाम पर लगी मुहर
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों तक कंबल की गर्मी पहुंचाने के लिए शासन की ओर से धनराशि भेज दी गई है। कंबल की खरीद के लिए टेंडर का कार्य संपन्न हो गया। इसके तहत, अब यूपी इंडस्ट्रीयल कार्पोरेशन जिला प्रशासन को कंबल वितरण के लिए उपलब्ध कराएगी।
कड़कड़ाती ठंड में बहुत से गरीब और असहाय ऐसे हैं, जिनके पास इससे बचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होता है। इसके कारण बहुत से लोग ठंड के कारण अपनी जान तक गवां देते हैं। ऐसे लोगों को प्रतिवर्ष शासन की ओर से कंबल वितरित कराया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष कंबल खरीद के लिए शासन की ओर से जिला प्रशासन को 44 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें लगभग चार लाख रुपये अलाव जलाने और शेष पैसे से कंबल की खरीद होनी है। इसके लिए एक बार टेंडर कराया गया। जब टेंडर खुला तो सिर्फ एक टेंडर होने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। दोबारा कंबल खरीद के लिए कोटेशन मांगा गया। इसमें कुल चार संस्था उप्र हस्त शिल्प विकास एवं वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ, यूपी इंडस्ट्रीयल कार्पोरेशन एसोसिएशन लिमिटेड रैदोपुर, उप्र राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड लखनऊ और उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ ने कोटेशन डाली। इसमें सबसे कम 450 रुपये की कोटेशन यूपी इंडस्ट्रीयल कार्पोरेशन एसोसिएशन लिमिटेड रैदोपुर शाखा ने डाली। कम रेट होने के कारण उसे कंबल खरीद करने की अनुमति प्रदान की गई।