{"_id":"5ac126574f1c1ba8618b4dfc","slug":"61522607703-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर/तरवां। तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार के पास शनिवार की शाम सात बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई।
महिला शारदा देवी (50) पत्नी स्व. विश्राम तरवां थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव की रहने वाली थी। शारदा देवी कहीं जाने के लिए वाहन के इंतजार में शनिवार की शाम सात बजे बोंगरिया बाजार के पास सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से वह घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोग उसे लेकर घर चले गए। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शारदा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शारदा तीन बच्चों की मां थी।