फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संस्कृत की परीक्षा में अनुपस्थित मिले 3302 परीक्षार्थी

संस्कृत की परीक्षा में अनुपस्थित मिले 3302 परीक्षार्थी

Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत की परीक्षा में अनुपस्थित मिले 3302 परीक्षार्थी
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र इलाहाबाद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा में निरीक्षण के दौरान एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया लेकिन 3302 परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा के लिए निर्धारित 314 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 314 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सात सचल दल की देखरेख में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 17501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 14199 उपस्थित हुए और 3302 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने इस दौरान परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज किशुनदासपुर, राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर, जनता इंटर कालेज निजामाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कहीं पर भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed