{"_id":"5a34114b4f1c1b96368b4c0e","slug":"61513361739-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर जलजमाव रहने को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर जलजमाव रहने को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर, चांदपट्टी और करमैनी गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चार साल से लग रहे पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को तहसील पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
ग्रामीणों का कहना है कि करमैनी और फत्तेपुर ग्राम सभा के मुख्य मार्ग पर चार साल से गंदा पानी जमा रहता है। इसी मार्ग से दोनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने के कारण पोखरी में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से सैकड़ों की संख्या में लोग आते जाते हैं। वही पास में मस्जिद और स्कूल स्थित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मुख्य मार्ग से पानी आकर भर गया है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख से कई बार की गई। लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक कुछ नहीं हुआ। जिससे आक्रोशित होकर भारी संख्या में ग्रामीण तहसील पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार सगड़ी प्रेम प्रकाश राय को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने समस्या का्र निवारण अतिशीघ्र कराने का आश्वासन दिया। अधीनस्थ कर्मचारियों को समस्या का निस्तारण किए जाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का निस्तारण अगर नहीं किया गया तो कार्यवाही की जायेगी। वही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 11 दिन के अन्दर अगर कार्यवाही नही की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर नफीस अहमद, एजाज अहमद, बेलाल अहमद, मोहम्मद हसन, मोहम्मद आदिल, नौशाद अहमद, नन्हे, मोहम्मद उमर, अब्दुल बारी, परमेश साहनी, अफजाल अहमद, तनवीर, अकबर, इमरान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।