फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   500 किसानों को दिया ऋणमोचन प्रमाण-पत्र

500 किसानों को दिया ऋणमोचन प्रमाण-पत्र

Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
500 किसानों को दिया ऋणमोचन प्रमाण-पत्र
आजमगढ़। शहर के नेहरू हाल में शनिवार को सदर तहसील के 500 सो अधिक किसानों को ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण के तहत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

किसानों में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम वित्त में एवं राजस्व वीके गुप्ता ने की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यह दूसरे चरण का ऋण मोचन प्रमाण पत्र का कार्यक्रम है। इसमें 500 से अधिक किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से तिलहन और दलहन के बीज पर भी अनुदान दिया जा रहा है। सिंचाई की सुविधा के लिए सोलर पैनल पंप लगवाए जा रहे हैं। भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा और क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई। कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर कई अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरे चरण के 4320 किसान कर्जमुक्त
सगड़ी। तहसील सभागार में शनिवार को ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों के 4320 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि भाजपा के कृष्ण पाल और सगड़ी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में कई बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिसके कारण किसान भटकते रहे। बैंक कर्मचारियों के न रहने के कारण अधिकारी भी किसानों को यह नहीं बता सके कि उनका ऋण माफ हुआ कि नहीं। जिला उद्यान अधिकारी बीके वर्मा ने बताया कि यह दूसरे चरण का ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम है। जनपद में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत बूंद बूंद पानी का सदुपयोग करने के लिए माइक्रो टूरीकेशन सिंचाई सिस्टम की स्थापना की गई है। इसके तहत जनपद में 620 हेक्टेयर का लक्ष्य आवंटित किया गया है जिसमें सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गन्ना, कृषि, फसल, सब्जी मसाला आदि की फसलों को बढ़ावा देना है।ै अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस मौके पर सगड़ी रवि रंजन, नायब तहसीलदार इंद्रमणि त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, लालू जायसवाल, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed