{"_id":"59b4340e4f1c1bee7f8b568f","slug":"61504982030-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन में तीन घंटे मिल रही बिजली, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन में तीन घंटे मिल रही बिजली, आक्रोश
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। 33 /11 केबीए विद्युत सब स्टेशन लाटघाट से जुड़े 150 मजरों में पूरे दिन में मात्र तीन से चार घंटे बिजली मुहैया हो रही है। विद्युत सब स्टेशन से चार फीटर संचालित होते हैं। महुला, कैथौली, बरडीहा, लाटघाट फीजडर से 150 मजरे जुड़े हैं। किसान परेशान हैं, धान की फसल सूख रही है। ग्रामीणों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है।
किसानों ने बताया कि नलकूप चालू करते ही जैसे खेतों तक पानी पहुंचता है, बिजली कट जाती हैं। ग्रामीण सब स्टेशन पर शिकायत करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखता है। यहीं पड़ोसी जिले गोरखपुर में 22 घंटे बिजली मिल रही है। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र लाटघाट सब स्टेशन पर 24 घंटे में मात्र तीन से चार घंटे बिजली मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों का ये आक्रोश कभी फूट सकता है। वहीं, सहायक अभियंता बिजली देवेंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन के हिसाब से बिजली दी जा रही है। फाल्ट होने पर बिजली को ठीक करा दिया जाता है।